फरीदाबाद, जनवरी 16 -- पलवल, संवाददाता। क्राइम ब्रांच होडल ने नेशनल हाईवे पर हो रही लूट की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद में 14 संगीन मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को थाना मुंडकटी में फरीदाबाद निवासी लोकेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके और उसके साथी परमित के साथ हथियार के बल पर 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली गई। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टीआईपी प्रक्रिया के कारण फिलहाल आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पलवल और फरीदाबाद के विभिन्न थानों में ...