ग्वालियर, फरवरी 24 -- ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने टोल बूथ पर पिस्टल से फायरिंग की और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाश सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि 'सरकार अंधी हो चुकी है' और 'आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा'। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा पर फेंकी गई चिट्ठी में बदमाशों ने साफ चेतावनी दी है। चिट्ठी में लिखा है हाइवे बनाओ या टोल हटाओ। इसके साथ यह भी लिखा गया कि आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा। बदमाशों ने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे उन्हें अपने फ्लैट बेचने पड़ें, लेकिन ग्वालियर-भिंड हा...