लखीमपुरखीरी, जून 12 -- नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार को डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दिल्ली जाने वाली 3 बसों का चालान काटा गया। इससे हड़कंप देखने को मिला। फरधान थाना क्षेत्र में आधारपुर के पास मंगलवार रात को एक डग्गामार बस और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जागे जिम्मेदारों ने बुधवार को नेशनल हाईवे 30 पर डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मैगलगंज से दिल्ली के लिए फर्राटा भरने वाली 3 बसों का प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र यादव ने चालान किया। इसके साथ ही 35,000 राजस्व भी वसूला। इससे डग्गामार बस संचालकों में हड़कंप देखने को मिला। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र यादव इसके पहले भी कई बार मैगलगंज में दिल्ली तक फर्राटा भरने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चला चुके हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.