बिजनौर, जनवरी 1 -- नजीबाबाद। हाईवे पर बाइक खड़ी कर केक काटने और हुड़दंग मचाने वाले युवकों के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें युवक एक-दूसरे के मुंह पर केक लगाते और सड़क पर बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वाहनों का संचालन भी जारी था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में कोटद्वार-हरिद्वार बाईपास पर ग्राम पूरनपुर गढ़ी के पास करीब 25 से 30 युवक खड़े हैं। युवकों ने बाइक पर रखकर केक काटा और जमकर हंगामा कर हुड़दंग किया। इसके दो वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें से एक 2 मिनट 36 सेकेंड और दूसरा 32 सेकेंड का है। वीडियो में ट्रैक्टर-ट्राली भी पास में खड़ी दिख रही है। इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि वीडियो देखकर युवकों की पहचान की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.