फरीदाबाद, मार्च 29 -- पलवल, संवाददाता। जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब जाम के साथ हादसे की आशंका को खत्म किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जगह-जगह बने अवैध कट को बंद किया जाएगा। साथ ही हाईवे किनारे चल रहे अनिधिकृत दुकान, ढाबा, रेहड़ी-पटरी आदि हटाए जाएंगे। इस बाबत तैयारी तेज कर दी गई है। इसको लेकर सड़कों पर सफर सुरक्षित बनाने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर खड़े होने वाले वाहन दुर्घटनाओं को बढ़ावा देते हैं, इसलिए सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनों का चालान समेत उसके स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि हाईवे किनारे बिना अनुमति के बने ढाबों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.