अमरोहा, अक्टूबर 18 -- जोया, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार छात्र की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों दिल्ली में इंजीनियरिंग के छात्र हैं जोकि बुलेट पर सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहे थे। परिजन पोस्टमार्टम के बाद मृतक छात्र के शव को घर ले गए। गंभीर घायल छात्र का निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के फतेहपुर जिले के थाना धाता क्षेत्र के गांव कल्याणपुर ककरोली निवासी विकास शर्मा व नियाजुद्दीन दिल्ली के शेखूपुरा क्षेत्र में रहते हैं। दोनों ही दिल्ली के एक कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुवार शाम विकास व नियाजुद्दीन दीपावली मनाने के लिए दिल्ली से घर आ रहे थे। बुलेट सवार दोनों दोस्तों ने हेलमेट भी...