बुलंदशहर, जुलाई 24 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश आया है। मारपीट में सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। जिसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बनारस के गांव मिश्रपुरा निवासी नीरज मिश्रा ने बताया कि वह एक ओरिएंट टाइल्स फैक्ट्री में ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। सरकारी कॉलोनी में रहता है। बुधवार की सुबह 5:30 बजे वह कंपनी जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर तीन लोगों ने बिना वजह उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें उसका सिर फट गया ,इसके बाद बेहोश हो गया।होश आने पर गंभीर हालत में वह किसी प्रकार कंपनी पहुंचा, तो कंपनी वालों ने उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया।

हिंदी हिन्द...