आगरा, जनवरी 14 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जीरो फैटेलिटी अभियान के तहत बुधवार को एनएनएआई एवं यातायात पुलिस ने संकेताकों के माध्यम से वाहन चालकों को जानकारी देकर जागरूक किया। नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई। बुधवार को यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह एवं एनएचएआई के संयुक्त टीम ने राजकोल्ड तिराहा एवं बस स्टैंड पर यातायात संकेतकों को माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधित जनजागरुकता अभियान चलाया। वाहन चालकों, परिचालकों को यातायात जागरुकता संबंध पंपलेट वितरित करते हुए सड़क पर चलते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने की शपथ दिलायी। संकेतांकों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। नियमों के उल्लंघन पर 113 वाहनों के चालान काटे। 2.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.