मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- हाईवे पर ताजपुर कट के पास रोडवेज की दूध से भरी टाटा पिकअप से भीषण टक्कर हो गयी। रोडवेज चालक एवं परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गया, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची छपार पुलिस ने टाटा पिकअप चालक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय से मेरठ मेडिकल के लिए चालक को रेफर कर दिया गया। छपार क्षेत्र के ताजपुर निवासी जितेंद्र पुत्र सुरेश पाल गांव में ही दूध का व्यापार करता है । जब वह हाईवे पर ताजपुर कट के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही खतौली डिपो रोडवेज बस ने पीछे से दूध से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण टाटा पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई पिकअप में मौजूद लगभग हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया। रोडवेज बस चालक गाड़ी को हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.