हमीरपुर, फरवरी 13 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। आगामी 18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। जहां छात्र-छात्राएं अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, वहीं सुमेरपुर कस्बे के सैकड़ों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को हमीरपुर-सुमेरपुर हाईवे पर लगने वाले जाम की चिंता सता रही है। कस्बे से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाते हैं। परीक्षा सुबह और शाम दो पालियों में आयोजित होगी। हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण आशंका है कि यदि परीक्षा के समय यातायात बाधित हुआ तो छात्र समय पर केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षा छूटने का खतरा भी बना रहेगा। वर्तमान में हाईवे पर भारी वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के चलते...