पीलीभीत, फरवरी 20 -- बिलसंडा। नगर में हाईवे पर तेज रफ़्तार मिट्टी भरकर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बेटी के घर जा रही वृद्धा की जान ले ली। जोरदार टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ लिया। वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव कटैया की रहने वाले राममूर्ति की पत्नी लीलावती (60) की बड़ी बेटी रामश्री की शादी बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव कुर्रिया कला में हुई है। गुरुवार को वृद्धा लीलावती अपनी छोटी बेटी रामबेटी को लेकर रामश्री के घर मिलने जा रहीं थीं। नगर में हाईवे पर स्टेट बैंक के निकट तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्धा को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद वृद्धा दूर जाकर गिरी। बेटी ने शोरशराबा किया लेकिन तब तक ट्रैक्टर ट्राली लेकर...