बागपत, फरवरी 16 -- सहकारी चीनी मिल रमाला के कर्मचारी को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिल के नजदीक चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के भाई संजीव ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। किरठल गांव निवासी संजीव ने बताया कि वह और उसका भाई नीलू रमाला मिल में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम उसका भाई मिल में ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला मिल के पास शेखर निवासी सूजती ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके भाई नीलू के साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सिर में डंडा लगने से उसका भाई बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों के रुकने पर सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने उसके मोबाइल से उसके फोन पर घटना की ...