मुरादाबाद, जनवरी 15 -- मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना कुंदरकी से करीब 500 मीटर दूर गांव भीकनपुर कुलवाड़ा मार्ग पर सड़क पर फैले तरल पदार्थ के कारण फिसलन बढ़ गई। फिसलन इतनी अधिक थी कि वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन एक के बाद एक फिसलकर गिरते चले गए। मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर तरल पदार्थ फैलने के चलते कुछ ही देर में करीब दर्जनभर बाइकसवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसों में कई चालकों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चंदौसी से मुरादाबाद जा रहे राहगीर अंबर हुसैन ने बताया कि जैसे ही वह गांव भीकनपुर के पास पहुंचे, सड़क पर फिसलन होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि उनके सामने और पीछे चल रहे अन्य बाइकसवार भी एक के बाद एक फिसलते चल...