बदायूं, दिसम्बर 5 -- बदायूं, संवाददाता। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीर परेशान हैं। आलम ये है कि शहर को पार करने में वाहन चालकों को घंटो का समय लग जाता है। गुरुवार को पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी तिराहे तक भीषण जाम लगा रहा। अचानक लगे जाम ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे रहे। गुरुवार दोपहर बरेली-मथुरा हाईवे पर पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी तिराहे तक बड़े वाहनों के आमने-सामने फंस जाने से चंद मिनटो में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रही सही कसर ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने पूरी कर दी। देखते देखते जाम की स्थिति ऐसी बनी कि वाहनों की लाइनें इंदिरा चौक व लालपुल तिराहे तक लग गई। जाम लगने के दौरान दोपहिया वाहन साइड से रेंगते नजर आए। इस दौरान पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.