बुलंदशहर, जनवरी 13 -- क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में अकेले युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव गंगावास निवासी सोमवीर 35 वर्ष पुत्र बालकिशन गांव के ही वीरेंद्र के साथ अपनी रिश्तेदारी में गांव रून्सी गया था। रविवार की रात बाइक से गांव लौटते समय नेशनल हाइवे 509 पर गांव चौंढेरा डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में सोमवीर,वीरेंद्र और दानपुर निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दानपुर लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सोमवीर को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र और अ...