बिजनौर, मार्च 24 -- गांव सुहागपुर के सामने आवारा पशु को बचाने के चक्कर में दो डीसीएम की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। शादाब खटीमा से डीसीएम में रद्दी लेकर मुज़फ़्फ़रनगर जा रहा था। धामपुर के गांव सुहागपुर में आवारा पशु को बचाने के चक्कर में सामने से लकड़ी से भरी डीसीएम से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में शादाब पुत्र मुन्ने ख़ान उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी शेरपुर तहसील पूरनपुर जनपद पीलीभीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी डीसीएम में सवार चालक और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.