कौशाम्बी, जून 27 -- सैनी इलाके में विजईपुर गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार की भोर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद शव को गाड़ियां करीब दो घंटे तक कुचलती रहीं। कपड़ों से साफ हुआ कि मृतक इंसान ही है। शव इतने टुकड़ों में बंट गया था कि पता ही नहीं चल सका मृतक महिला है अथवा पुरुष। ऐसे में मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस अब डीएनए टेस्ट की तैयारी कर रही है। सैनी थाना क्षेत्र का विजईपुर गांव प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे किनारे बसा हुआ है। यहां के लोग शुक्रवार की सुबह राजमार्ग की ओर गए तो देखा कि एक इंसान के शव को वाहन लगातार कुचल रहे थे। दर्दनाक मंजर देख ग्रामीण अवाक रह गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद सैनी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संभवत: किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से भोर में महिला या प...