हापुड़, फरवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से जा रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक हरसिंग नेगी, निवासी गाजियाबाद, घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार हटवाकर यातायात सुचारु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.