हमीरपुर, दिसम्बर 24 -- हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास अरतरा मोड़ पर बाइक सवार दम्पति सहित तीन लोगों को डंपर टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गया। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रपाल वर्मा, कुरारा निवासी अपनी मौसी 70 वर्षीय किशोरी देवी व 80 वर्षीय मौसा महावीर को बाइक से लेकर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में गया था। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जब यह वहां से वापस आ रहे थे। अरतरा मोड़ पर लघुशंका के लिए रुक गए। इसी बीच कबरई की ओर ...