बदायूं, फरवरी 8 -- एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे। हादसें में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गये। बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा बिसौली इलाके में एमएम हाईवे पर भटपुरा गांव के समीप हुआ। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के निजरा गांव निवासी सुधीर पुत्र सोमपाल, अपने मित्र अमरजीत पुत्र राजपाल निवाीस जगत पिपरी और अरुण पुत्र प्रेमपाल के साथ बाइक से बिसौली की ओर जा आ रहे थे। बाइक तेज रफ्तार होने के कारण आगे मौजूद ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। बताया जाता है, बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ। हादसे में सुधीर की हालत गंभीर बताई गई। जिसे उपचार के लिये हायर सेंटर रेफर किया गया। दो अन्य अमरजीत व अरुण को स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...