संभल, जुलाई 6 -- बनियाठेर। मुरादाबाद -आगरा हाईवे पर इस समय कांवडियों को आना शुरु हो गया है। इसीलिए हाईवे पर हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। कांवडियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लगातार आ रहे हैं। शनिवार के गांव भुलावई के निकट कांवरिया गुजरते हुए नजर आए। जिनके कलश में जल भरा हुआ था और कंधों पर लटकाते हुए श्रद्धालु चलते हुए बम बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। कांवडियों ने बताया कि वह हरिद्वार से आ रहे हैं और कासगंज के लिए जा रहे हैं। 9 जुलाई तक कासगंज पहुंच जाएंगे। इसके बाद सावन के सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.