बागपत, फरवरी 9 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर ग्राम कंडेरा के सामने खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शामली से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मृतकों के पिता होमगार्ड में तैनात हैं। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे शामली की ओर से आ रही सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को काटकर दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान सागर पुत्र सुनील निवासी ग्राम कंडेरा और सिद्धार्थ पुत्र सतेंद्र पाल निवासी ग्राम ककोर के रूप में हुई है। दोनों आपस में मौसेरे भाई थे। सागर अपन...