मेरठ, दिसम्बर 7 -- दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार रात हरिद्वार की तरफ से आ रहे कैंटर में पीछे से आ रही बुलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो चालक गभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम को खुलवाया। शुक्रवार देर रात हाईवे पर हरिद्वार की तरफ से आ रही कैंटर गाड़ी के चालक ने सरधना फ्लाईओवर के ऊपर अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे तेज रफ्तार से आ रही बुलेरो कैंटर में पीछे जा घुसी। बुलेरो का चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। आसपास के लोग मदद को दौड़े और गंभीर हालत में चालक को बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बोलेरो चालक की पहचान बदायूं निवासी निर्दोष के रूप में हुई। वह अपनी गाड़ी से पेपर रोल लेकर नोएडा जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...