बदायूं, फरवरी 15 -- बिनावर। मथुरा-बरेली हाईवे पर कार से घर जा रहे एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते तमंचे के बल पर रोककर जमकर मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर के रहने वाले लुकमान पुत्र असदुद्दीन ने बताया कि 12 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह कार से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह चौपाल सागर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, थाना क्षेत्र के गांव खरैर निवासी शोयब और मुशीर ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। दोनों आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लुकमान के साथ मारपीट की। लुकमान ने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दी और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हि...