उरई, मई 10 -- कालपी। देश में युद्ध जैसी स्थिति बन रही है जिसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार से यमुना पुलो की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद देश में गम और गुस्से का माहौल था। लोग केन्द्र सरकार से आतंकवाद के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे थे और इसी के चलते सरकार ने गत 7 मई को वँहा पर अटैक कर आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दिया था जिसके बाद से दोनो तरफ से अघोषित युद्ध जैसे हालत है और कभी भी कुछ हो सकता है जिसके चलते केन्द्र सरकार ने पुल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलो की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए है। इसी के चलते शुक्रवार को कोतवाली पुलिस भी हरकत में आ गयी है। कोतवाल परमहँस तिवारी के अनुसार यमुना पर बने चारो पुलो पर पहरा लगा दिया गया है जिसमे दो दो सशस्त्र पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.