बांदा, फरवरी 2 -- बांदा, संवाददाता। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अब हाईवे किनारे यदि बस, टैंपो, ट्रक सहित कोई भी वाहन खड़े मिले तो मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन व पुलिस विभाग ने जनपद में वाहन पार्किंग के लिए 26 स्थलों को चिह्नित किया है। वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि अपने वाहन निर्धारित स्थलों पर ही पार्क करें। ताकि हादसों को रोका जा सके। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद परिवहन आयुक्त ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके जिला प्रशासन ने सोमवार को एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे अवैध से खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम शुरू की है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने कहा है कि सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए 26 स्थानों को ...