संभल, फरवरी 1 -- मुरादाबाद रोड स्थित प्रकृति ग्रीन सिटी के पास हाईवे किनारे रखे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को शुक्रवार देर रात चोर चोरी कर ले गए। सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कॉलोनीवासियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। कॉलोनी निवासी आरपी सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे बिजली चली गई थी, जो सुबह 9 बजे तक बहाल नहीं हुई। पानी की समस्या होने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन नरेश ने देखा कि ट्रांसफॉर्मर अपनी जगह से गायब है, जंपर टूटा हुआ है और प्लेटफॉर्म के पास छेड़छाड़ के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ अजय चौरसिया, जेई आलोक कुमार और थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक टूल किट, आरी और लोहे का भाला बरामद हुआ, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। ...