बदायूं, फरवरी 11 -- उझानी, संवाददाता। चाचा के अंतिम संस्कार में आए कासगंज के एक युवक का शव हाईवे किनारे मिला। आशंका है कि अज्ञात वाहन से कुचलकर उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे स्थित फूलपुर गांव के पास एक ढाबे के निकट हुआ। कासगंज शहर के मोहल्ला देवीदास नाथूराम खरंजा के रहने वाले 25 वर्षीय केशव रस्तोगी पुत्र विनय रस्तोगी बदायूं में रहने वाले अपने चाचा अनुज रस्तोगी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। बाद में वह हाईवे किनारे फूलपुर के पास मृत अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.