चित्रकूट, जनवरी 13 -- रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे हाईवे किनारे खड़ी कार में सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार संजय, अतुल व विकास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। जहां से इलाज के बाद तीनो को छुट्टी दे दी गई। बोलेरो की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में घुसी कार, भीड़ ने चालक को पीटा चित्रकूट। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित कामता में पीलीकोठी मार्ग पर एक मकान में अनियंत्रित होकर कार घुस गई। घर के बाहर आग ताप रही महिला का कार की चपेट में आने से पैर टूट गया। हादसे के बाद आक्रोशित महिला के परिजनों व भीड़ ने कार चालक औ उसके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की। इसके साथ ही कार में तोड़फो...