गंगापार, फरवरी 21 -- यमुनापार के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से सटी कीमती जमीन को लेकर करछना क्षेत्र में विवाद तेज हो गया है। तोड़फोड़ और धमकी के आरोप में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत हौजकटोरवा बस्तर गांव में हाईवे किनारे स्थित करोड़ों की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं। आरोप है कि कब्जे को लेकर बार-बार निर्माण कार्य कर माहौल को तनावपूर्ण बनाया जा रहा है। गांव के गेंदा प्रसाद पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ फरवरी को कुछ लोग जेसीबी और लाठी-डंडों के साथ उनकी भूमि पर पहुंचे। वहां लगे पेड़ और बाउंड्री को तोड़ दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचने पर उनके साथ गाली-गल...