अमरोहा, नवम्बर 17 -- रजबपुर। हाईवे पर शनिवार रात हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव यकबगड़ी में स्व.चंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका 35 वर्षीय बेटा ललित कुमार गजरौला की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। शनिवार रात करीब दस बजे वह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोगा होटल के सामने सर्विस रोड पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ललित कुमार गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ललित मृतक घोषित कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मृतक ललित के भाई दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.