दुमका, जनवरी 9 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क दुर्गापुर चौक के पास गुरुवार को कोयला ढुलाई कर रहे हाईवा वाहनों से उड़ रहे धूलकण से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान महिलाओं ने केवल कोयला ढोलाई कर रहे हाईवा वाहनों को ही रोका, जबकि बाकि वाहनों को जाम से मुक्त रखा गया था। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि धूलकण उड़ने के कारण हो रही गंदगी को साफ करने के लिए सर्फ साबुन खर्च के रुप में मुआवजा की मांग की थी। जाम की सूचना मिलते ही कोल कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद एवं गोपीकांदर थाना के एसआई धरमल मांझी दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर वार्ता किया। महिलाओं को स्पष्ट रूप से बता दिया गया कि इस तरह का कोई प्रावधान कोल कंपनी की ओर से नहीं है। जिसके बाद महिलाओं ने निराश होक...