अररिया, जनवरी 19 -- भरगामा, एक संवाददाता सोमवार की सुबह करीब दस बजे भरगामा प्रखंड के परसा हाट-रेशमलाल चौक मार्ग पर मुसहर्निया पुल के समीप अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय नंदकिशोर पंडित की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विजय कुमार झा का इलाज चल रहा है। मृतक नंदकिशोर रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी वार्ड संख्या चार निवासी गणेशी पंडित का बेटा था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वह गांव के ही विजय कुमार झा के साथ अपनी बाइक से रानीगंज जा रहा था। इसी दौरान उमुसहर्निया पुल के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में नंदकिशोर पंडित व विजय कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.