बागपत, अप्रैल 6 -- अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए जिला पुलिस अब डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ा रही है। अब विवेचक मोबाइल और टेबलेट के माध्यम से ऑनलाइन मुकदमों की विवेचना कर सकेंगे। शासन स्तर से बागपत पुलिस को टैबलेट, मोबाइल, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रानिक्स उपकरण प्राप्त हुए है। इस नई व्यवस्था से पुलिस विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था बेहतर होगी। जिले के पुलिस थानों में तैनात दारोगाओं और बीट सिपाहियों को मोबाइल उपलब्ध करा दिए गए हैं। थानेदारों तथा इंस्पेक्टरों को टेबलेट दिए गए हैं। इस डिजिटल सुविधा के तहत 283 मोबाइल व 32 टेबलेट जिले के पुलिस कर्मियों में वितरित किए गए। इनके अलावा सात हेवी ड्यूटी प्रिंटर, पैनड्राइव, पोर्टेबल हार्ड डिस्क, फोरेंसिक किट बैग, लैपटॉप, वीडिया डीएसएलआर कैमरा ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.