बांका, फरवरी 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में असहाय और बेसहारा वृद्धजनों के लिए मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत नगर विकास मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल का सफल संचालन किया जा रहा है। यह आश्रय स्थल उन बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सहारा बनकर सामने आया है, जो किसी कारणवश अपने घर-परिवार से दूर या पूरी तरह असहाय स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। वृद्धजन आश्रय स्थल में जिले के कुल 50 बुजुर्गों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है। यहां बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खुशनुमा, शांत और पारिवारिक माहौल तैयार किया गया है, ताकि वे खुद को अकेला महसूस न करें। आश्रम को शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक यहां किसी भी बुजुर्ग का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। यह स्थिति सुविधा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.