बुलंदशहर, जनवरी 6 -- विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता और आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में पश्चिमांचल डिस्कॉम ने बड़ा कदम उठाया है। बुलंदशहर समेत पश्चिमांचल डिस्कॉम क्षेत्र में हाईटेक टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी, जिसमें आधुनिक टेस्टिंग इक्विपमेंट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए मेरठ में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण पांच जनवरी 2026 से आठ जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मेरठ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी रवीश गुप्ता (आईएएस) ने किया। प्रशिक्षण में पश्चिमांचल डिस्कॉम के साथ ही मध्यांचल, दक्षिणांचल, पूर्वांचल और केस्को डिस्कॉम से आए करीब 50 अभियंता और तकनीशियन प्रतिभाग कर रहे हैं। एमडी ने बताया कि अभियंताओं की टेस्टिंग इक्विपमेंट के संचालन में व्यवहारिक और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्र...