प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। जिले में किसानों के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त, रोगमुक्त सब्जियों की बेहन उपलब्ध कराने के लिए सैदाबाद स्थित उद्यान विभाग की ओर से हाईटेक नर्सरी का संचालन किया जा रहा है। उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशालय की ओर से निर्धारित न्यूनतम विक्रय दर पर टमाटर, बैगन और गोभी के लिए दो रुपये प्रति पौध और 2.45 रुपये प्रति कद्दू का पौध उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...