गया, मार्च 7 -- गया पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस वाहन परेड का आयोजन हुआ। इस एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस वाहन बेड़े की क्षमता को बढ़ाने और उसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वाहनों को अपग्रेड करना और अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल पुलिस की कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। नई तकनीकों के उपयोग से पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी और यह विधि- व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहायक होगा। एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि पुलिस वाहनों को त्वरित, कुशल और स्मार्ट बनाना आवश्यक है, जिससे अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग जनता के लिए अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.