बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीतपुर में हाईटेंशन से निकली चिंगारी से नीचे सूखी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। मीतपुर गांव की निवासी मैनावती ग्राम प्रधान रामसिंह की मां जय देवी का खेत बटाई पर लिए थी। जिस पर गेहूं की फसल सूखकर लगभग तैयार खड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को दोपहर में तेज हवा के कारण खेत के ऊपर से निकले हाईटेंशन तार आपस में टकराए और उससे चिंगारी नीचे गिरी। जिससे सूखी फसल में आग लग गई। धुंआ उठते देखकर ग्रामीणों शोर मचाते हुए बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने पास के ट्यूबवेल से पानी आदि लाकर काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक चार बीघे में लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.