बुलंदशहर, मार्च 8 -- ग्राम सधारनपुर में घेर के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर घेर में बंधे पशुओं पर गिर गया। करंट से एक गौवंश की मौत हो गई तथा एक पशु गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन को हटाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सधारनपुर में हाईटेंशन विद्युत लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है। शुक्रवार को जर्जर लाइन का विद्युत तार टूटकर एक घेर में गिर गया। घेर में किसान रतन सिंह के पशु बंधे थे। करंट से एक गौवंश की मौत हो गइ व एक पशु गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन जर्जर अवस्था में है। जोकि आबादी के ऊपर से गुजर रही है। विद्युत लाइन को हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है तथा पत्र भी लिखे गए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.