संभल, मार्च 17 -- काफूरपुर। ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर खुर्द के जंगल में सोमवार को हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने से किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर खुर्द निवासी मनोज कुमार पुत्र जसपाल सिंह ने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन में अचानक से फाल्ट हो गया। जिससे निकलने वाली चिंगारी गन्ने की फसल में गिर गई और आग लग गई। फसल से आग की लपटे उठती देख आस पास खेत पर मौजूद किसानों ने खेत स्वामी को सूचना दी। ग्रामीणों ने मिट्टी व अन्य प्रकार से आग बुझाने का काफी प्रयास किया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक किसान की तीन बीघा गन्ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.