संभल, जनवरी 11 -- थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव फुलसिंहा में 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन टूट जाने से गांव के करीब दो दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से अधिक समय से पूरी तरह ठप है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और पूरा गांव अंधेरे व भय के माहौल में जीने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार टूटे हुए हाईटेंशन तार गांव के मुख्य रास्ते पर ही पड़े हुए हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना आवागमन करते हैं। लोगों का कहना है कि जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है। मोटर और हैंडपंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.