बदायूं, मार्च 27 -- एसडीओ शोएब अंसारी ने क्षेत्र के सभी किसानों से कहा है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे से अपनी गेहूं की फसल को जल्द से जल्द हटा लें। जिससे गर्मी में लगने वाली आग के नुक्सान से बचा जा सके। उन्होंने कहा है कि अब मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। आंधी में अक्सर बिजली की लाइनों से चिंगारी उठने लगती है। जिससे किसान की फसल जलकर राख हो जाती है, साथ ही और भी अप्रिय घटना हो जाती हैं। इस स्थिति को देखते हुए सभी किसान जल्द से जल्द हाईटेंशन लाइन के नीचे से अपनी गेहूं, सरसों फसल को हटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.