जयपुर, मार्च 23 -- राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। बिजली की हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा हुआ था, जिसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में आग लगने से उस पर सवार तीनों युवक जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि रविवार को राजस्थान के नागौर जिले में एक मोटरसाइकिल के टूटे हुए हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से तीन लोग कथित तौर पर जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना खींवसर के मुंडियाद-कडलू रोड पर हुई। तीन लड़के पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी और जेठाराम देवासी कडलू गांव जा रहे थे। सड़क पर हाईटेंशन लाइन का एक तार पड़ा था। जैसे ही मोटरसाइकिल उसके ऊपर से गुजरी, वाहन में करंट दौड़ गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों लड़के जिंदा जल गए और बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.