हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। सगे भाइयों के साथ ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़ काम करने गया प्लंबर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की शनिवार को एसटीएच में मौत हो गई। बरवाला केलाखेड़ा निवासी 34 वर्षीय रिंकू पुत्र मुन्ना यहां पत्नी अनीता और पांच भाइयों के साथ रहता था। उनके बड़े भाई मुकेश ने बताया कि रिंकू अपने भाई परकेश के साथ काम करने पिथौरागढ़ गया था। परकेश, रिंकू से करीब दो किलोमीटर दूरी पर काम कर रहा था। 16 जून को भवन पर उसे टंकी लगानी थी और सीढ़ी लेकर वह छत पर चढ़ रहा था। इसी बीच वह छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पिथौरागढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। एसटीएच में शनिवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.