गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- मोदीनगर। गांव विद्यापुर में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से सात बीघा ईख की फसल जल गई। किसान ने विद्युत निगम से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध मे थाने में तहरीर दी गई है। गांव विद्यापुर निवासी करनपाल सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी खेत में जा गिरी। इसके बाद खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में सात बीघा ईख की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हालत में हैं। कई बार बिजली विभाग से इसकी शिकायत की जा चुकी है,लेकिन तार बदलने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। किसान ने विद्युत निगम से मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.