प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खूझीकला के समीप गुरुवार की सुबह 11 बजे हृदय नारायण पांडे के पंपिंग सेट के पास 11 हजार हाईटेंशन लाइन के तार पर चढ़कर राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति बहाल होने पर मोर झुलस कर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। किसान हृदय नारायण पांडे ने चौकी प्रभारी बेलखरनाथ अनुपम पटेल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने वन विभाग को सूचना दी। काफी समय तक वन विभाग के कर्मचारियों के न पहुंचने पर अपने हमराहियों को लेकर बेलखरनाथ धाम सई नदी के किनारे मोर के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...