मैनपुरी, फरवरी 7 -- गिट्टी उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक जलकर राख हो गया। बिजली के तारों की चपेट में आते ही ट्रक में तेज लपटें निकलने लगीं। तेज धमाका हुआ तो दहशत फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। पीडब्ल्यूडी विभाग ग्राम जगतपुर के निकट एक सड़क का निर्माण कर रहा है। सड़क निर्माण के लिए डंपर गिट्टी लेकर ग्वालियर से आया था। सड़क के किनारे गिट्टी उतारते समय डंपर चालक ने लिफ्ट ऊपर की। तभी ट्रक हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आ गया। पहले चिंगारी निकली और कुछ देर में डंपर में आग लग गई। तेज धमाका हुआ और आग ने डंपर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.