चंदौली, जनवरी 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सिरोहुपुर गांव में एक दर्जन से अधिक घरों के उपर से हाईटेंशन की तार बीते पन्द्रह साल से गुजर रहा है। जिसके कारण बीते दस साल के अंदर दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीते एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन की तार टूटने से आधा दर्जन गांव के लोग बाल बाल बच गये थे। घटना को लेकर गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव अफसरों संग मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर लटकते हुई तारों को हटवाने का आश्वासन दिया। वर्ष 2014 में सिरोहुपुर गांव के अर्जुन राजभर और वर्ष 2021 में सुर्दशन राजभर की हाईटेंशन की लटकते तार की जद में आने से मौत हो गयी थी। इसके अलावा गौतम चौहान की बिजली तार की चपेट में आने से हाथ कट गया था। बीते 25 दिसम्बर को हाईटेंशन की लटकते तार ...