गाजीपुर, फरवरी 15 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उतरौली गांव के सलिमपुर डेरा के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और परिवार में कोहराम मच गया। हादसा टेंट लगाते समय हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जान मोहम्मद अपने बड़े पापा के घर होने वाले बरछा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था। दोपहर में वह टेंट लगा रहा था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने पर वह संभल भी नहीं सका और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेटे की मौत के बाद मां मीना ख...